Saturday, 16 May 2026

सामग्री 

१ कटी हुई छोटी सी ब्रोकली, १ कप साफ किया  हुआ  पालक,१० -१२ भीगे और छिले हुए बादाम,१/२ कप छोटे क्यूब्स में कटा हुआ पनीर,१ छोटा और  बारीक कटा हुआ प्याज, ३-४ कलियाँ बारीक कटी हुई लहसुन,१/२ कप सूप को क्रीमी बनाने के लिए दूध,१ बड़ा चम्मच  मक्खन या तेल,१/२  छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर,स्वादानुसार नमक , २ कप पानी या वेजीटेबल स्टॉक। 


 विधि

एक पैन में आधा चम्मच मक्खन या तेल गरम करें,इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन और प्याज डालें  प्याज को हल्का गुलाबी होने तक भूनें अब इसमें कटी हुई ब्रोकली और छिले हुए बादाम डालकर २  मिनट के लिए मध्यम आंच पर भूनें।इसके बाद पालक के पत्ते और आधा कप पानी डालें। पैन को ढक दें और सब्जियों को ३ -४ मिनट तक नरम होने तक पकने दें ध्यान रहे पालक का रंग न बदले, इसलिए ज्यादा न पकाएं। गैस बंद करें और इस मिश्रण को पूरी तरह से ठंडा होने दें ठंडा होने के बाद, इसे मिक्सी के जार में डालें और बिना पानी या बहुत कम पानी  डाले एक दम स्मूथ पेस्ट  बना लें।  उसी पैन में बची हुई प्यूरी को डालें इसमें बचा हुआ पानी या वेजीटेबल स्टॉक और १/२ कप दूध मिलाकर अच्छी तरह चलाएं ताकि सूप में एक बढ़िया क्रीमी टेक्सचर आ जाए सूप में उबाल आने दें अब इसमें नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाएं सूप को अपनी पसंद के अनुसार गाढ़ा होने तक २ मिनट धीमी आंच पर पकाएं एक छोटे पैन में थोड़ा सा मक्खन गरम करें और पनीर के क्यूब्स को हल्का सा टॉस करे जब तक गोल्डन कर लें तैयार गरमा-गरम सूप को बाउल में निकालें और ऊपर से इन पनीर क्यूब्स को डालकर गार्निश करें।

0 comments:

Post a Comment

Popular Posts