सामग्री
१ कप राजमा रात भर भीगे और उबले हुए,१ बड़ा चम्मच तेल या मक्खन, १ मध्यम और बारीक कटा हुआ प्याज,३ -४ बारीक कटी हुई लहसुन की कलियाँ,(बारीक कटी हुई ३ तरह की (लाल ,पीला और हरा ) शिमला मिर्च या कोई भी एक शिमला मिर्च,२ मध्यम टमाटर की प्यूरी,२ -३ कप सब्जी का स्टॉक या पानी,नमक,काली मिर्च,१ चम्मच जीरा पाउडर,१ चम्मच लाल मिर्च ,१ बड़ा चम्मच नींबू का रस,बारीक कटा हुआ हरा धनिया।

विधि
एक गहरे पैन में तेल या मक्खन गरम करें इसमें कटा हुआ लहसुन और प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें अब इसमें बारीक कटी ३ तरह की शिमला मिर्च और इसमें स्वीट कॉर्न भी डालें और २ मिनट तक पकाएं।टमाटर की प्यूरी डालें और इसे तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न होने लगे। अब इसमें नमक, काली मिर्च, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। उबले हुए राजमा पानी सहित डालें। अगर सूप गाढ़ा लगे, तो इसमें थोड़ा और पानी या वेजिटेबल स्टॉक मिलाएं। सूप को धीमी आंच पर १० -१२ मिनट तक पकने दें ताकि सारे फ्लेवर आपस में मिल जाएं। सूप को थोड़ा गाढ़ा करने के लिए आप थोड़े से बीन्स को चम्मच से मैश कर सकते हैं। अंत में नींबू का रस और ताज़ा हरा धनिया डालें।